भारतीय क्रिकेट टीम के T20 विश्व कप विजेता बनने पर अमित उपाध्याय, अध्यक्ष IBA ने दी हार्दिक बधाई

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/03/2026): भारत की गौरवशाली India Cricket Team के T20 विश्व कप जीतकर विश्व चैंपियन बनने पर पूरे देश में गर्व और उल्लास का माहौल है। यह ऐतिहासिक विजय केवल खेल की जीत नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्रीय गौरव की जीत है।

Industrial Business Association के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने इस अद्भुत उपलब्धि पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और अटूट टीम भावना ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की यह विजय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश देती है कि जब संकल्प मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

अमित उपाध्याय ने देशवासियों को भी इस ऐतिहासिक क्षण की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज हर भारतीय का हृदय गर्व से भर गया है और पूरा राष्ट्र तिरंगे की इस गौरवमयी जीत का उत्सव मना रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।