अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय किसान सभा का तीसरा जिला सम्मेलन आयोजित
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (08/03/2026): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा, जिला गौतमबुद्ध नगर का तीसरा जिला सम्मेलन ग्राम ईटड़ा स्थित मून स्टार बैंकट हॉल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले भर से करीब 500 प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की नई जिला कमेटी का सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया।
सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कमेटी सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। चुनाव प्रक्रिया के बाद डॉ. रुपेश वर्मा को एक बार फिर जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि संदीप भाटी को महासचिव और वीर सिंह नागर को पुनः संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सम्मेलन में संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र नागर एडवोकेट, रंगीलाल भाटी, जयकरण भाटी, संतराम भाटी और चंद्रमल प्रधान को शामिल किया गया। इसके अलावा गबरी मुखिया, यतेंद्र मैनेजर, पप्पू ठेकेदार और करतार नागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
संगठन की नई कार्यकारिणी में अजब सिंह भाटी (जुनपत), अजय पाल भाटी (रामपुर फतेहपुर), बिजेंद्र नागर (खोदना), सुशील (सुनपुरा), मनोज भाटी प्रधान (खानपुर), सुरेंद्र यादव उर्फ सूले यादव, निशांत रावल (घोड़ी), जोगेंद्र प्रधान (सिरसा) और मुकेश (खेड़ी) को उपाध्यक्ष चुना गया। नितिन चौहान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके साथ ही सचिव मंडल में सतीश यादव, शिशांत भाटी, अशोक भाटी, अमित नागर, सुरेंद्र भाटी उर्फ पप्पी, महेश प्रजापति, भोजराज रावल, धर्मेंद्र भाटी एडवोकेट, सुधीर रावल एडवोकेट, प्रशांत भाटी, जोगेंद्री देवी, सोनू सामानिया, गुरप्रीत सिंह, रोबिन भाटी, राहुल नागर, भगत सिंह चेची, संदीप भाटी (डेरिन), यतेंद्र (मायचा), रईसा चौहान, सुरेश यादव, निरंकार सिंह, मुकुल यादव, दुष्यंत सैन, देशराज चौहान, उधम सिंह एडवोकेट और विनोद सरपंच (जुनपत) सहित कई कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सतपाल खारी, डॉ. जगदीश, मन्नू खेड़ी, ललित खेड़ी, मनोज यादव, विजय यादव, सुरेंद्र पंडित, बुधपाल यादव, सतबीर यादव, दिनेश यादव, पूनम भाटी, सोनम भाटी, अशोक आर्य, सतीश गोस्वामी, सूबेदार रामभूल, भूपेंद्र सिंह मटोल, अरुण भनोता, करण सिंह नागर, चमन भाटी, मुकुल चौहान, ओमदत्त पंडित, रणवीर यादव, अजय पाल भाटी, ओमवीर नागर, नरेश नागर, इंद्रजीत कसाना, सचिन एडवोकेट, कालूराम (खोदना), डॉ. फकीरचंद, आदित्य (मायचा), बीरे (मायचा), कृष्ण नागर (बादलपुर), अजब सिंह नागर (बादलपुर), राकेश (बरौंडा), कमलेश देवी, रीना, कृष्णा देवी (मातचा) और नरेंद्र (बादलपुर) को चुना गया।

सम्मेलन का उद्घाटन किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण प्रसाद ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंगीलाल भाटी, वीर सिंह नागर, कंवर पाल और रामवीर प्रधान ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृष्ण प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश में किसान विरोधी नीतियों को लागू किया जा रहा है, जिससे किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे दौर में किसान संगठनों को और मजबूत बनाना बेहद जरूरी हो गया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों और मजदूरों पर साम्राज्यवाद और पूंजीवाद का दोहरा दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में किसानों और मजदूरों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा, तभी उनके अधिकारों की रक्षा संभव हो पाएगी।
इस अवसर पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए किसान और मजदूर संगठनों के बीच एकजुटता मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर एकता के जरिए ही बड़े स्तर पर जनसंघर्ष को आगे बढ़ाया जा सकता है।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में किसान सभा जिले में किसानों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन 10 प्रतिशत प्लॉट नीति को लागू कराने, ग्रामीण आबादियों के निस्तारण और किसानों से जुड़े अन्य लंबित मामलों को लेकर संघर्ष तेज करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।