महिला दिवस पर पीएम मोदी का स्वागत करेंगी दिल्ली भाजपा की 42 महिला मंडल अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (08 मार्च 2026): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का स्वागत इस बार खास अंदाज़ में किया जाएगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली भाजपा की 42 महिला मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री का स्वागत, अभिनंदन और सत्कार करेंगी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली और देश की मातृ शक्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली में मेट्रो रेल (Metro Rail) के दो नए प्रोजेक्ट का लोकार्पण (Inauguration) करेंगे और कुछ अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास (Foundation Stone) भी करेंगे। यह परियोजनाएं दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) नेटवर्क को और मजबूत बनाएंगी।

उन्होंने बताया कि महिला दिवस को विशेष बनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने दिल्ली सरकार और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से समन्वय कर यह सुनिश्चित किया है कि पार्टी की 42 महिला मंडल अध्यक्ष प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक स्वागत और सम्मान की जिम्मेदारी निभाएं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि इन महिला नेताओं का महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) में महत्वपूर्ण योगदान है। ये महिलाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (MCD) की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिला मंडल अध्यक्षों की यह भागीदारी महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, जो लोकतंत्र को और सशक्त बनाती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।