रघुबीर नगर में बड़ी वारदात से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (07 March 2026): राजधानी में संभावित बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते नाकाम करते हुए Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पश्चिमी दिल्ली के Raghubir Nagar इलाके में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राशिद उर्फ सोनू (35) और फहीम उर्फ डैनी (30) के रूप में हुई है, जो Trilokpuri के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ Arms Act के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्राइम ब्रांच की वेस्टर्न रेंज-1 टीम को 5 मार्च की रात गुप्त सूचना मिली थी कि राशिद नाम का एक बदमाश, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और जेल जा चुका है, अपने एक साथी के साथ इलाके में हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और इलाके में तुरंत घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी गई।

5 और 6 मार्च की दरमियानी रात करीब 12:10 बजे एक संदिग्ध कार इलाके में पहुंची। कार से दो युवक उतरकर आगे बढ़ने लगे, लेकिन उन्होंने आसपास पुलिस की मौजूदगी भांप ली और भागने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों बदमाश आवारा कुत्तों से घिरकर गिर पड़े, जिसका फायदा उठाते हुए पुलिस टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी के दौरान कार से एक पिस्टल, एक देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे इलाके में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।