New Delhi News (07 March 2026): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा परिणाम जारी होते ही आमतौर पर सफल उम्मीदवारों की प्रेरणादायक कहानियां चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार 301वीं रैंक को लेकर एक अनोखा विवाद सामने आ गया है। दरअसल, दो अलग-अलग लड़कियां दोनों का नाम आकांक्षा सिंह ने इसी रैंक पर अपना चयन होने का दावा कर दिया है। जैसे ही यह मामला सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों के बीच उत्सुकता और बहस तेज हो गई कि आखिर असली 301वीं रैंक होल्डर कौन है।
इस विवाद में पहली दावेदार उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली आकांक्षा सिंह हैं। उन्होंने अपने दावे को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ दस्तावेज साझा किए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना एडमिट कार्ड और इंटरव्यू लेटर भी पोस्ट किया है, जिनमें मौजूद रोल नंबर और अन्य विवरण रिजल्ट से मेल खाने का दावा किया जा रहा है। वाराणसी की आकांक्षा का कहना है कि कोई दूसरी लड़की उनकी पहचान का इस्तेमाल कर 301वीं रैंक पर दावा कर रही है।
वहीं दूसरी ओर बिहार के आरा की रहने वाली एक अन्य आकांक्षा सिंह ने भी इसी रैंक पर चयन होने का दावा किया है। उनका कहना है कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि उनका चयन सिविल सेवा में हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आगे चलकर उनका लक्ष्य भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाना है। उनके इस बयान के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।
दोनों दावों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं। कई यूजर्स इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या दोनों उम्मीदवारों के रोल नंबर, जन्मतिथि, पिता का नाम और अन्य विवरण एक जैसे हैं या फिर कहीं कोई भ्रम पैदा हुआ है। कुछ लोगों ने कहा कि पहले भी ऐसे मामलों में नाम एक जैसा होने के कारण गलतफहमी पैदा हो चुकी है।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक रूप से संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। हालांकि, विशेषज्ञों और सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि विवाद को खत्म करने के लिए UPSC को स्पष्ट जानकारी जारी करनी चाहिए। जब तक आयोग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक 301वीं रैंक पर असली चयनित उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।