जनकपुरी में विकास को रफ्तार: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने ₹1.60 करोड़ के कार्यों का किया शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (07 मार्च 2026): दिल्ली सरकार में शिक्षा, उच्च शिक्षा, शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) ने जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के C1A और C-2 ब्लॉक में करीब ₹1.60 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय निवासियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विकास परियोजनाओं (Development Projects) की शुरुआत की गई।

मंत्री आशीष सूद ने बताया कि इन दोनों ब्लॉकों के निवासियों की लंबे समय से मांग थी कि क्षेत्र में सीवर लाइन (Sewer Line), पानी की पाइप लाइन (Water Pipeline), सड़क निर्माण (Road Construction) और डेंस कारपेटिंग (Dense Carpeting) जैसे बुनियादी कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की उपेक्षा, राजनीतिक परिद्वंद्विता और लापरवाही के कारण ये काम लंबे समय से लंबित थे, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने जानकारी दी कि C1A ब्लॉक में लगभग ₹86.37 लाख की लागत से सीवर लाइन बिछाने, ड्रेन और सड़क निर्माण के साथ-साथ डेंस कारपेटिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए गए हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना (Infrastructure Development) को मजबूत किया जाएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं C-2 ब्लॉक में करीब ₹73.91 लाख की लागत से सीवर लाइन बिछाने, गलियों का इंटरलॉकिंग टाइल्स (Interlocking Tiles) से निर्माण और बैक लेन का आरएमसी (RMC Construction) के माध्यम से विकास कार्य शुरू किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सरकार का लक्ष्य हर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है।

आशीष सूद ने कहा कि पिछले दस वर्षों में दिल्ली में विकास के नाम पर केवल बड़े-बड़े विज्ञापन दिए गए और जनता को गुमराह किया गया, जिससे दिल्ली विकास की दौड़ में पीछे रह गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अब राजधानी को फिर से विकसित और आधुनिक बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

मंत्री ने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि जनकपुरी में शुरू किए गए सभी विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।