Breaking News: उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (07 March 2026): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भर रहा था, तभी तकनीकी खराबी के कारण उसमें अचानक धुआं भरने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए हेलीकॉप्टर को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि तकनीकी समस्या के कारण यह एहतियाती कदम उठाया गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।