Greater Noida की सोसाइटी में टेरिस पर चढ़े बैचलर्स और युवकों में विवाद
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (06/03/2026): ग्रेटर नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र की एक सोसाइटी में टेरिस पर चढ़े युवकों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए बिसरख पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीती रात बुधवार को ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी के एल टावर की टेरिस पर कुछ अज्ञात युवक चढ़ गए थे। सोसाइटी की सिक्योरिटी टीम उन्हें नीचे उतारने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ बैचलर्स और अन्य युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
घटना की सूचना किसी भी पक्ष ने थाने में नहीं दी गई थी, लेकिन मामले की जानकारी मिलने पर थाना बिसरख पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग की आशंका में उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस ने गिरफ्तार प्रथम पक्ष के आरोपी जयप्रताप सिंह (32) निवासी सेक्टर-22 नोएडा, असित कुमार (23) निवासी नया हैबतपुर बिसरख, लविश कुमार (21) निवासी बहलोलपुर और अमन (19) निवासी बहलोलपुर हैं। वहीं दूसरे पक्ष से अभिषेक कुमार (25), अमिताभ त्रिपाठी (23) और नूर आलम (25) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी, गौर सिटी-2 में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।