होली पर राधा स्काई सोसाइटी में दो पक्षों के बीच मारपीट, 10 आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (05/03/2026): ग्रेटर नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र स्थित राधा स्काई सोसाइटी में होली पर आपसी विवाद से(Dispute) के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट (Beating) हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोसाइटी में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई। मामले की जानकारी मिलते ही थाना बिसरख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से पांच-पांच लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आनंद, गुड्डू कुमार मालदार, प्रकाश राय, किशन और दीपक एक पक्ष से, जबकि दूसरे पक्ष से शिव कुमार शुक्ला, छबिनाथ, मदन लाल, राकेश और अनुराग कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में राधा स्काई सोसाइटी में रह रहे थे और मूल रूप से बिहार, पंजाब, हरदोई, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और कानपुर देहात के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सोसाइटी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।