नितीश कुमार का राज्यसभा तय: ट्वीट कर क्या बोले सीएम?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05 March 2026): बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से जनता ने उन पर जो विश्वास और समर्थन बनाए रखा, उसी के बल पर उन्होंने बिहार की सेवा की है और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास की ताकत से ही बिहार आज विकास और सम्मान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वे पहले भी कई बार जनता के प्रति आभार प्रकट कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जो भी उपलब्धियां हासिल हुई हैं, वे जनता के सहयोग और समर्थन के कारण ही संभव हो सकीं।

उन्होंने आगे लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में यह इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में उन्होंने इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा व्यक्त की है। उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के साथ उनका संबंध भविष्य में भी कायम रहेगा और विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। ऐसे में नीतीश कुमार का राज्य सभा जाना अब कन्फर्म हो गया है। नीतीश कुमार के आवास के बाहर समर्थकों की काफी भीड़ देखी जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।