ग्रेटर नोएडा में KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (05/03/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में नवनिर्मित KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया गया है। अस्पताल के निर्माण में महान क्रिकेटर कपिल देव की भी साझेदारी बताई जा रही है।

अस्पताल में मरीजों को कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसी कई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रबंधन का दावा है कि यहां अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से बेहतर इलाज के साथ उन्नत सर्जरी की सुविधा भी अपेक्षाकृत किफायती दरों पर दी जाएगी।

दोपहर करीब 2:30 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे अस्पताल पहुंचने का है। यहां वह लगभग 45 मिनट तक रुकेंगे और अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।

अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं का लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री अस्पताल के तृतीय तल पर स्थापित स्टेट ऑफ द आर्ट CTBS ऑपरेशन थिएटर और कैथलैब का दौरा करेंगे। इसके बाद वह द्वितीय तल के लाउंज एरिया में अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ से मुलाकात करेंगे तथा उनके साथ सामूहिक फोटो सेशन भी होगा।

मंचीय कार्यक्रम में कई नेताओं के संबोधन

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के फाउंडर और डायरेक्टर सुनील कुमार गुप्ता मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत करेंगे और अस्पताल की स्थापना से जुड़े उद्देश्य पर प्रकाश डालेंगे। इसके साथ ही दादरी विधायक तेजपाल नागर भी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपना संबोधन देंगे। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अस्पताल से जुड़े विजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर कपिल देव भी अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम के अंत में करीब 3:20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों पर बात करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे और वहां से आगे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।