होली पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने पत्रकारों के बीच क्या संदेश दिया
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/03/2026): ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने होली मिलन समारोह एवं ‘शब्दमधु’ वार्षिक स्मारिका के विमोचन का कार्यक्रम सोमवार, 02 मार्च 2026 को सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस शानदार कार्यक्रम में मंच से उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए सभी को त्योहार की शुभकामनाएँ दीं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार के रूप में गुजियों का बड़ा डिब्बा रखा होता तो भाषण कुछ ही सेकंड में समाप्त हो जाता, लेकिन चूंकि प्रतियोगिता में कोई पुरस्कार तय नहीं है, इसलिए विस्तृत रूप से अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने पत्रकारों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में जिले के पत्रकारों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया की मौजूदगी के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई है और जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पत्रकार भविष्य में भी पेशेवर शिष्टाचार और सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखेंगे।

लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति पत्रकारों की लोकप्रियता और सामाजिक स्वीकार्यता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इसी लोकप्रियता के साथ समाज की अपेक्षाएँ भी जुड़ी होती हैं और जनता हर वर्ग से सकारात्मक भूमिका की उम्मीद करती है।
उन्होंने आशा व्यक्त की, कि अब तक जिन मानकों पर सभी ने स्वयं को खरा साबित किया है, उन्हें आगे भी कायम रखा जाएगा। अंत में उन्होंने होली के तीन दिवसीय पर्व को सौहार्दपूर्ण, रंगीन और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।