मकनपुर बांगर में हिंदू सम्मेलन संपन्न, संगठित समाज और पंच परिवर्तन पर दिया गया जोर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/03/2026): दनकौर खंड के मकनपुर बांगर स्थित MD Public School में 1 मार्च को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रीय हितों को सुदृढ़ करना रहा।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि Swami Kailashanand Giri (क्रांति महाराज) ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि हिंदू समाज को जाति-पाति के भेद से ऊपर उठकर एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के हित में संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। बढ़ती सामाजिक असंगति और लव जिहाद जैसी घटनाओं से समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके लिए परिवारों में सनातन संस्कृति के संस्कारों को मजबूत करना होगा। उन्होंने बेटियों की अस्मिता की रक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि दुष्कृत्यों को रोकने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उनका कहना था कि मजबूत समाज से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अलंकार ने अपने संबोधन में Rashtriya Swayamsevak Sangh के 100 वर्ष पूर्ण होने के संदर्भ में संघ और समाज के समन्वय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचा सकता है। उन्होंने पंच परिवर्तन की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को इस दिशा में गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है।

उन्होंने सामाजिक समरसता को पंच परिवर्तन का पहला आधार बताते हुए कहा कि छुआछूत और जातिगत भेदभाव को समाप्त कर यह भावना विकसित करनी चाहिए कि सभी नागरिक भारत माता के समान पुत्र हैं और राष्ट्रहित में कार्य करना सभी का दायित्व है। पर्यावरण को दूसरा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए उन्होंने जल, थल और वायु प्रदूषण पर चिंता जताई। जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने, टंकी और सबमर्सिबल खुले न छोड़ने तथा भूजल के सीमित दोहन की अपील की। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण, मनुष्य और पशुओं के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इसके प्रयोग से बचने का आग्रह किया। साथ ही प्लास्टिक और कचरे को जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण और बढ़ती फेफड़ों की बीमारियों पर भी चेताया।
तीसरे विषय के रूप में उन्होंने टूटते परिवारों पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त परिवार व्यवस्था को भारत की रीढ़ बताया और इसे मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। चौथे विषय में अपनी संस्कृति, पूर्वजों, भाषा और पारंपरिक वेशभूषा पर गर्व करने तथा स्वदेशी भावना अपनाने का आह्वान किया। पांचवें विषय में नागरिक कर्तव्यों को घर से शुरू करने की बात कही। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, कचरा कूड़ेदान में डालने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने, रेड लाइट का पालन करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने जैसी आदतों को अपनाने की सलाह दी।
वक्ताओं ने कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज अनुशासित, जागरूक और स्वस्थ बनेगा, जिससे राष्ट्र और अधिक सशक्त होगा। कार्यक्रम के समापन पर सुभाष ने सभी अतिथियों, आयोजन समिति और उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।