दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02 March 2026): राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह एक बार फिर कुछ नामी स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिससे हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे के बाद स्कूल स्टाफ ने अपने आधिकारिक मेल पर धमकी भरा संदेश देखा और बिना देर किए पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। इस बार Army Public School, Salwan Public School और Meera Public School को निशाना बनाया गया है।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग्स की टीमें तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर स्कूलों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया और बच्चों व स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। दमकल विभाग की टीमों ने भी स्कूल भवनों की गहन जांच शुरू कर दी। फिलहाल जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। साइबर सेल की मदद से मेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के संकेत दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।