भजन महामंत्र संकीर्तन में भक्ति की सरिता बही, ज्योतिषरत्न गुरुजी गौतम ऋषि ने किया शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Delhi News (01 March 2026): दिल्ली स्थित संगीतिका इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में आयोजित भजन महामंत्र संकीर्तन कार्यक्रम भक्ति, आध्यात्म और संस्कृति का अद्भुत संगम बन गया। यह आध्यात्मिक संध्या प्राची मोहन संकीर्तन टीम द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिषरत्न गुरुजी गौतम ऋषि जी रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और अपने प्रेरक उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को सनातन संस्कृति के मूल्यों से अवगत कराया।

अपने संबोधन में गुरुजी ने सनातन धर्म में रंगों के पर्व होली, संगीत और नृत्य के आध्यात्मिक महत्व को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। संगीत और नृत्य को उन्होंने ईश्वर से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि भजन और संकीर्तन मन को शुद्ध कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

इस विशेष अवसर पर गुरुजी गौतम ऋषि जी के साथ अशोक कुमार श्रीवास्तव जी, रिटायर्ड ऑफिसर, सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एवं राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान एवं साधना श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला सचिव, अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान भी गरिमामयी उपस्थिति में रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मानपूर्वक किया गया और संकीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। भजन, मंत्रोच्चार और संगीत की सुरमयी धुनों ने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की। यह संकीर्तन संध्या न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।