New Delhi News (01 March 2026): नई दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में स्थित मंडोली जेल नंबर-11 में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान मोहम्मद आजाद उर्फ राखाल (करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह थाना कृष्णा नगर क्षेत्र के एक मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। घटना के बाद जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल के वार्डन आशीष धामा ने आजाद और अन्य कैदियों के साथ मारपीट की थी। परिवार का दावा है कि हर महीने 10 हजार रुपये की अवैध मांग की जाती थी और रकम न देने पर कथित तौर पर कैदियों की पिटाई की जाती थी। परिजनों का आरोप है कि 24 तारीख को इस संबंध में पुलिस को सूचना भी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि मारपीट के कारण आजाद की तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई।
घटना के विरोध में मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले जेल के बाहर प्रदर्शन भी किया था। परिजनों ने इसे सीधा-सीधा हत्या का मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते शिकायतों पर ध्यान दिया जाता तो आजाद की जान बचाई जा सकती थी। परिवार ने संबंधित वार्डन और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया है। उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि आजाद जेल के अंदर बेहोशी की हालत में मिला था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।