New Delhi News (28 फरवरी 2026): राजधानी दिल्ली के जंतर–मंतर पर 28 फरवरी को दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा विशाल धरना–प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट (Sanjay Samrat) ने बताया कि दोपहर 2 बजे शुरू होने वाले इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब के ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उनका आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकारें ट्रांसपोर्ट सेक्टर की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही हैं, जिससे चालकों और वाहन मालिकों पर आर्थिक व प्रशासनिक दबाव (Administrative Pressure) बढ़ता जा रहा है।
एसोसिएशन ने निजी नंबर की बाइक टैक्सियों (Bike Taxi) पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनमें सवारी का बीमा (Insurance) और पुलिस सत्यापन (Police Verification) नहीं होता, जिससे खासकर महिलाओं की सुरक्षा (Women Safety) को खतरा है और पारंपरिक ऑटो-टैक्सी चालकों को आर्थिक नुकसान (Financial Loss) उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही ऐप आधारित टैक्सियों (App-Based Taxi) के किराए को सरकार द्वारा तय किए जाने की मांग उठाई गई है। उनका कहना है कि कंपनियों ने कमीशन (Commission) बढ़ाया है, लेकिन किराया वर्षों से नहीं बढ़ाया गया।
पैनिक बटन सिस्टम (Panic Button System) को तकनीकी रूप से विफल बताते हुए एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि वाहन मालिकों से हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि यह प्रणाली प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रही। बस बॉडी कोड AIS-153 (Bus Body Code AIS-153) को पहले से तैयार बसों पर लागू करने को भी अनावश्यक आर्थिक बोझ बताया गया।
स्पीड लिमिट डिवाइस (Speed Limit Device), ई-चालान (E-Challan) की कथित गड़बड़ियों, जबरन इलेक्ट्रिक वाहन (EV Policy) लागू करने के दबाव और 60 दिनों में राज्य वापसी के नए आदेश (Return Rule) को लेकर भी एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट (All India Tourist Permit) के बावजूद इस तरह के आदेश से परिचालन प्रभावित हो रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।