दिल्ली में गूंजा महाराष्ट्र टूरिज्म का दम, ट्रैवल ट्रेड के साथ रोड शो रहा सुपरहिट

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28 फरवरी 2026): महाराष्ट्र सरकार का टूरिज्म डायरेक्टरेट ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में ट्रैवल ट्रेड के साथ एक भव्य रोड शो का सफल आयोजन किया। द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल द्वारका के ग्रैंड बॉलरूम में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

महाराष्ट्र के डेलीगेशन का नेतृत्व संतोष जाधव (जॉइंट डायरेक्टर, डीओटी), चंद्रशेखर जायसवाल (जनरल मैनेजर, महाराष्ट्र टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) और विजय जाधव (डिप्टी डायरेक्टर, डीओटी) ने किया। डेलीगेशन ने राज्य के विविध पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित करने और सहयोग के नए अवसर तलाशने के उद्देश्य से होटल मालिकों, टूर ऑपरेटरों, हेरिटेज साइट मैनेजरों, एडवेंचर प्रोवाइडर्स और डेस्टिनेशन मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स सहित प्रमुख टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स को एक मंच पर एकत्र किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद हेरिटेज, वाइल्डलाइफ, कोस्टल, स्पिरिचुअल और एक्सपीरिएंशियल टूरिज्म से जुड़े विविध आयामों पर विस्तार से प्रेजेंटेशन दिए गए। रोड शो के दौरान महाराष्ट्र के स्टेकहोल्डर्स और दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के बीच बीटूबी मीटिंग्स आयोजित की गईं, जिनमें संभावित साझेदारियों और बिज़नेस एंगेजमेंट को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग डिनर के साथ हुआ, जिसने आपसी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर संतोष जाधव ने कहा कि दिल्ली महाराष्ट्र के लिए एक महत्वपूर्ण सोर्स मार्केट है और यह रोड शो ट्रैवल ट्रेड के साथ संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पर्यटकों को हेरिटेज किलों, आध्यात्मिक सर्किट, वन्यजीव अभयारण्यों, समुद्री तटों और शहरी पर्यटन जैसे बहुआयामी अनुभव प्रदान करता है, जिन्हें व्यापक स्तर पर प्रमोट करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।

चंद्रशेखर जायसवाल ने कहा कि ऐसे फोकस्ड रोड शो का उद्देश्य महाराष्ट्र के टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स और ट्रैवल ट्रेड के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम में दिखा उत्साह इस बात का संकेत है कि महाराष्ट्र को वर्षभर घूमने योग्य डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से पसंद किया जा रहा है। वहीं विजय जाधव ने कहा कि विभाग घरेलू बाजार से निरंतर जुड़ाव बनाए रखते हुए महाराष्ट्र के विकसित होते पर्यटन परिदृश्य को देशभर में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह सफल रोड शो महाराष्ट्र टूरिज्म की घरेलू पहुंच को मजबूत करने, डेस्टिनेशन विजिबिलिटी बढ़ाने और देशभर के ट्रैवल ट्रेड के साथ दीर्घकालिक साझेदारियां स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।