BJP और Congress का डिजिटल विज्ञापन खर्च, जानकर चौंक जाएंगे आप!

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (27/02/2026): लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद, 16 मार्च से 23 अप्रैल के बीच सोशल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच बड़ा डिजिटल मुकाबला देखने को मिला। इस 40 दिन की अवधि में दोनों पार्टियों ने मिलकर करीब ₹50 करोड़ खर्च किए, जो औसतन लगभग ₹1.3 करोड़ प्रतिदिन बैठता है। इनमें BJP का खर्च करीब ₹28.50 करोड़ रहा, जो कांग्रेस के ₹21.50 करोड़ से लगभग 33 प्रतिशत अधिक है।

प्लेटफॉर्म के स्तर पर देखा जाए तो गूगल (YouTube सहित) पर सबसे अधिक राशि खर्च की गई। गूगल पर BJP ने लगभग ₹22 करोड़ और कांग्रेस ने करीब ₹17 करोड़ खर्च किए। वहीं Meta (Facebook और Instagram) पर BJP का खर्च ₹6.50 करोड़ रहा, जबकि कांग्रेस ने लगभग ₹4.20 करोड़ खर्च किए।

विज्ञापन रणनीति में दोनों दलों के बीच, बड़ा अंतर टारगेटिंग के स्तर पर दिखाई दिया। उदाहरण के तौर पर केरल में कांग्रेस ने 57 विज्ञापन आईडी बनाई, जबकि BJP ने लगभग 1,700 आईडी तैयार कीं। कुल मिलाकर गूगल पर BJP ने कांग्रेस की तुलना में लगभग 35 गुना अधिक विज्ञापन आईडी बनाई (करीब 1,06,940 के मुकाबले 357), जबकि Meta पर भी BJP की विज्ञापन आईडी कांग्रेस से करीब 32 गुना अधिक रहीं।

प्रति 1,000 इम्प्रेशन की लागत में भी अंतर देखा गया। गूगल फोटो विज्ञापनों के लिए BJP को औसतन ₹47 प्रति 1,000 इम्प्रेशन खर्च करना पड़ा, जबकि कांग्रेस के लिए यह लागत ₹117 रही। Meta पर BJP के लिए यह लागत ₹87 रही, जबकि कांग्रेस को लगभग ₹351 प्रति 1,000 इम्प्रेशन खर्च करने पड़े।

विज्ञापन के प्रारूप में भी, बदलाव दिखा है। 2019 की तुलना में इस बार दोनों दलों ने वीडियो कंटेंट पर ज्यादा जोर दिया है। BJP ने वीडियो पर खर्च का हिस्सा 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया, जबकि कांग्रेस ने इसे 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत तक पहुंचा दिया। उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर अनुमान है कि चुनाव समाप्त होने तक डिजिटल प्रचार पर कुल खर्च ₹100 करोड़ के पार जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।