“टफ टाइम में एकजुटता ही ताकत”: डॉ राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपो मार्ट | चेंबर ऑफ एक्सपोर्टर्स की बैठक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (27/02/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा (India Expo Mart, Greater Noida) के एक्सपोइन सूट्स में चेंबर ऑफ एक्सपोर्टर्स (Chamber of Exporters) की सालाना बैठक और मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश कुमार (चेयरमैन , इंडिया एक्सपो मार्ट) शामिल हुए, जिनका स्वागत संस्था के अध्यक्ष शुभम किरोड़ीमल अग्रवाल और जेनरल सेक्रेटरी विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में लगभग 1,300 करोड़ रुपये के निवेश के संकल्प पर चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य भारतीय निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाना है। इस आयोजन में उद्योग जगत के कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया ।

अपने संबोधन में डॉ. राकेश कुमार ने आयोजकों और सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि मौजूदा “टफ टाइम” में, जब निर्यात क्षेत्र में भविष्य को लेकर अनिश्चितता का माहौल है, ऐसे में इस तरह की पहल बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज कई निर्यातकों को यह चिंता है कि उनका व्यवसाय किस दिशा में जाएगा। ऐसे समय में जरूरी है कि सभी लोग एक मंच पर आएं, खुलकर चर्चा करें, एक-दूसरे की समस्याओं को समझें और सामूहिक समाधान तलाशें। उन्होंने कहा कि चेंबर जैसी संस्थाओं की भूमिका ऐसे दौर में और महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि यह मंच निर्यातकों को आपस में जुड़ने और अनुभव साझा करने का अवसर देता है।

डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि बैठक में शामिल अधिकांश सदस्य होम डेकोर और फैशन अपैरल से जुड़े हैं, जबकि कुछ सदस्य फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोटिव और मेडिकल डिवाइसेस क्षेत्र से भी हैं। हालांकि सभी का साझा बिंदु यह है कि वे निर्यातक हैं। उन्होंने कहा कि निर्यातकों की मुख्य चुनौतियां लगभग समान होती हैं, जैसे कंप्लायंस, अंतरराष्ट्रीय बाजार की प्रतिस्पर्धा और बाजार की सख्ती। इसलिए सभी को मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने चेंबर ऑफ एक्सपोर्टर्स को एक स्वतंत्र और स्वैच्छिक मंच बताते हुए कहा कि यहां सदस्य बिना किसी अनिवार्यता या पंजीकरण की बाध्यता के एकत्र हुए हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपनी इच्छा से जुड़कर आपसी सहयोग और संवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने आगे पारिवारिक व्यवसायों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आजकल भारतीय प्रबंधन संस्थानों में भी फैमिली बिजनेस मैनेजमेंट पर विशेष कोर्स चलाए जा रहे हैं, क्योंकि पिता, पुत्र और पोते की पीढ़ियों के बीच विचारों का अंतर होना स्वाभाविक है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अक्सर युवा पीढ़ी को ऑक्सफोर्ड, ऑस्ट्रेलिया या अन्य विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ने भेजा जाता है, लेकिन जब वे नई सोच और प्रयोगों के साथ लौटते हैं तो कई बार उन्हें लागू करने का अवसर नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि यहां संतुलन जरूरी है।

डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार नई पीढ़ी के पास आधुनिक शिक्षा और नए विचार हैं, उसी प्रकार पुरानी पीढ़ी के पास वर्षों का व्यावहारिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने खून-पसीने से व्यवसाय खड़ा किया है, उनका अनुभव किसी भी बड़े बिजनेस स्कूल से कम नहीं है, क्योंकि उन्हें स्थानीय मिट्टी, कानून, सिस्टम और बाजार की गहरी समझ होती है।

पारिवारिक व्यवसायों में पति-पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य मिलकर काम कर रहे हैं, जो एक मजबूत फैमिली बॉन्डिंग को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने क्लस्टर आधारित कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए कहा कि जब एक जैसे क्षेत्र के लोग समूह में काम करते हैं, तो उनकी रणनीति और प्रभाव दोनों मजबूत होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में नेटवर्किंग सत्र आयोजित किया गया, जहां उद्यमियों ने आपसी सहयोग, निवेश और निर्यात विस्तार को लेकर विचार साझा किए। यह आयोजन न केवल संवाद और समन्वय का मंच बना, बल्कि उत्तर प्रदेश को एक मजबूत निर्यात हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Chamber of Exporters | Annual Meet | ExpoInn | India Expo Mart | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।