किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सदर तहसील पर किया हल्ला बोल प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/02/2026): आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान के नेतृत्व में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पहुंचकर जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मेधा रूपम के नाम एसडीएम सदर आशुतोष एवं तहसीलदार सदर अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि ज्ञापन में जिले के किसानों की लंबित एवं गंभीर समस्याओं—सर्किल रेट में वृद्धि, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को प्रभावी रूप से लागू करने, प्रमाण पत्र एवं खतौनी संबंधी कार्यों में हो रही देरी, तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं व भ्रष्टाचार, परिवार रजिस्टर/वारिसान नकल जारी करने तथा पात्र ग्रामीणों के राशन कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगाने—की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिजेश भाटी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर तहसील और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि सभी मुद्दों पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यदि निर्धारित समयावधि में समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस मौके पर प्रताप नागर, रवींद्र प्रधान, नासिर प्रधान, संजय कसाना, नरेन्द्र भाटी, विनोद मलिक, राजकुमार रूपवास , उमेश राणा, अशोक भाटी, सरोज, शीतल, भारत नागर, अब्दुल नाईम, आशु अट्टा, सुमित नागर, फिरे नागर , बसंत, जितेंद्र ,अरुण काफी संख्या में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।