विकसित दिल्ली के लिए भाजपा का संकल्प पत्र 2025: भ्रष्टाचार मुक्त और सशक्त भविष्य की ओर कदम

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें दिल्ली के समग्र विकास और नागरिकों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी ने दिल्लीवासियों को विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का आश्वासन दिया है।

भाजपा के संकल्प पत्र की प्रमुख बातें:

1. शासन में पारदर्शिता:

बिना किसी बहाने या आरोप, पड़ोसी राज्यों, एमसीडी, एनडीएमसी और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली की समस्याओं का समाधान।

2. भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन:

‘आप’ सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर आधारित एसआईटी का गठन।

3. शिक्षा में सुधार:

सरकारी शिक्षण संस्थानों में दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को कक्षा 9 से पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा।

4. युवाओं के लिए अवसर:

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ₹15,000 की सहायता और दो बार दिल्ली भ्रमण के लिए निःशुल्क यात्रा।

5. पिछड़ा वर्ग कल्याण:

अनुसूचित जाति के छात्रों को डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के तहत ₹1,000 प्रति माह की छात्रवृत्ति।

6. ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए राहत:

कल्याण बोर्ड की स्थापना, ₹10 लाख का जीवन बीमा, ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा और वाहन बीमा।

7. दिहाड़ी मजदूरों के लिए सहायता:

₹10 लाख जीवन बीमा, ₹5 लाख दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और 6 महीने की मैटरनिटी लीव।

8. आत्मनिर्भर भारत की दिशा में:

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि।

भाजपा ने संकल्प पत्र के माध्यम से दिल्ली में भ्रष्टाचार-मुक्त और पारदर्शी शासन की प्रतिबद्धता जताई है। पार्टी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे विकास की इस यात्रा में ‘कमल का बटन दबाएं और भाजपा को जिताएं’।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे

टिप्पणियाँ बंद हैं।