नोएडा में तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चार लोग घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (24/02/2026): नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार काली महिंद्रा थार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक निजी अस्पताल के सामने हुआ, जहां अचानक हुई इस टक्कर से अफरा-तफरी मच गई।

थार चालक की पहचान पिंकी चौहान के रूप में हुई है, जो सेक्टर-45 का निवासी बताया जा रहा है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। हादसे के समय वह कार में अकेला था। तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे ई-रिक्शा से टकरा गया। इस दुर्घटना में बरौला गांव निवासी राजेश, अनूप, राकेश और ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हुए।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अनूप की, हालत गंभीर होने पर उसे देर रात फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार का एक पहिया टूटकर अलग हो गया और सड़क पर दूर जा गिरा। मौके पर खून फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक के परिजन और स्थानीय लोग, सेक्टर-49 थाने पहुंच गए और विरोध जताते हुए हंगामा किया। कुछ लोगों ने सड़क पर पेड़ों की टहनियां रखकर रास्ता जाम करने की कोशिश भी की। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा, सड़क पर पड़ा थार का टूटा पहिया और घटनास्थल का दृश्य दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।