सीएम योगी का सिंगापुर दौरा: जेवर एयरपोर्ट को लेकर महत्वपूर्ण समझौता

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (24/02/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को बड़े निवेश की सौगात मिली। इन्वेस्ट यूपी और Singapore Cooperation Enterprise के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में संस्थागत क्षमता को मजबूत करना, नीतिगत ढांचे को बेहतर बनाना और दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

समझौते के तहत दोनों पक्ष स्टडी विजिट, नेतृत्व स्तर के प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और क्षमता विकास योजनाओं पर मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही, तकनीकी सहयोग वाली परियोजनाएं तैयार की जाएंगी और सरकारी व निजी संस्थाओं के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा, ताकि प्रशासनिक दक्षता और कौशल विकास को मजबूती मिल सके।

दौरे के दौरान राज्य सरकार ने एविएशन सर्विस क्षेत्र की, प्रमुख कंपनी AISATS के साथ भी एक अहम समझौता किया। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) पर दो बड़े प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे—एक अत्याधुनिक कार्गो कैंपस और दूसरा विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचन। इन दोनों परियोजनाओं में कुल 4458 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

कार्गो कैंपस के निर्माण से जेवर एयरपोर्ट उत्तर भारत के प्रमुख एयर फ्रेट और लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में विकसित होगा। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और कृषि उत्पादों सहित विभिन्न क्षेत्रों के निर्यात-आयात को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रीय उद्योगों को भी लाभ होगा।

इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर में स्थापित होने वाला आधुनिक कैटरिंग किचन उड़ानों के लिए, उच्च गुणवत्ता वाला भोजन तैयार करेगा। यहां बना भोजन केवल जेवर एयरपोर्ट ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के अन्य हवाई अड्डों तक भी आपूर्ति किया जा सकेगा, जिससे एयरलाइन सेवाओं की गुणवत्ता और संचालन क्षमता में सुधार आएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।