New Delhi News (24/02/2026): दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के खजूरी खास स्थित नमो ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहीं। उनके साथ मंत्री कपिल मिश्रा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, घोंडा विधानसभा से विधायक अजय महावर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल तथा उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेंद्र चंदोलिया सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास स्थित नमो ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि, सरकार के एक वर्ष का कामकाज बताने के लिए उनका आगमन हुआ है। अपने संबोधन में मनोज तिवारी ने शास्त्री पार्क चौराहे पर पहले लगने वाले लंबे जाम का जिक्र करते हुए बताया कि, इस समस्या को लेकर कार्यकर्ताओं को धरना और आमरण अनशन तक करना पड़ा था तथा उस आंदोलन में कई नेता भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि बाद में चौराहे का निर्माण कराया गया। सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के समय हुए विरोध और लाठीचार्ज का भी उन्होंने उल्लेख किया।
सांसद ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि, पहले जिन मकानों को नगर निगम द्वारा बुक कर दिया जाता था, उनमें बिजली के मीटर नहीं लग पाते थे, लेकिन अब लोगों को मीटर और पानी कनेक्शन मिल रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में कहा कि पहले गरीब लोगों को इलाज की योजना का लाभ नहीं मिलता था, जबकि अब लोगों को अधिक राशि तक इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
मनोज तिवारी ने कहा कि, नमो ग्राउंड को तैयार करने और क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी सहयोग मिला है। उन्होंने छठ पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर हुए संघर्ष और पुलिस कार्रवाई का भी जिक्र किया तथा यमुना घाटों से जुड़ी परेशानियों का उल्लेख किया।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने, वजीराबाद मेट्रो स्टेशन का नाम “जगतपुर वजीराबाद” किए जाने पर खुशी जताई और सोनिया विहार को नानकसर से जोड़ने के कार्य के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने बुराड़ी क्षेत्र की सड़क का काम तेजी से पूरा कराने, सिग्नेचर ब्रिज से खजूरी की ओर जाने के लिए यू-टर्न बनाने, कांवड़ रोड और काली घटा रोड के चौड़ीकरण तथा सोनिया विहार की सड़क को डबल करने की मांग रखी। उन्होंने एलिवेटेड रोड और मेट्रो परियोजनाओं को जल्द शुरू करने की भी बात कही।
कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने उपस्थित लोगों के साथ नारे लगाए और अंत में सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपना संबोधन समाप्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।