जेवर में महिलाओं ने गिनाए विकास के बदलते मायने | सेमीकंडक्टर यूनिट शिलान्यास

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (22/02/2026): जेवर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3,700 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट “इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड” का शिलान्यास किया। जेवर में स्थापित होने वाली यह अत्याधुनिक परियोजना HCL Technologies और Foxconn का संयुक्त उपक्रम है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और परियोजना को देश के तकनीकी भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान कई लोग मौजूद रहे, जिनमें केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, रोशनी नाडर मल्होत्रा, फॉक्सकॉन अध्यक्ष बॉब चेन, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉक्टर महेश शर्मा तथा राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर , जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नगर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, बीजेपी गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, बीजेपी नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान शामिल रहे।

टेन न्यूज से बातचीत में शशि कौशिक नाम की महिला ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र में तेज़ी से विकास हुआ है और जेवर अब उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। 3700 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली ‘इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड’ सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा गया कि इससे क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और युवाओं को अपने ही जिले में काम मिल सकेगा।

शशि कौशिक ने कहा कि, मुख्यमंत्री के कार्यों की पूरे देश में सराहना हो रही है और जनता उनके काम से संतुष्ट है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे और प्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर बताया गया। महिलाओं ने कहा कि, एयरपोर्ट के कारण जेवर अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर आ गया है, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। पहले जहाँ हवाई यात्रा के लिए दिल्ली पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब स्थानीय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध होगी।

रजनी तोमर ने बताया कि,उन्होंने वर्षों में जेवर का बड़ा बदलाव देखा है। उनके अनुसार पहले क्षेत्र पिछड़ा माना जाता था, लेकिन अब औद्योगिक परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के कारण तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव महिलाओं और बेटियों पर पड़ा है, जिनके लिए सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार हुआ है।

डॉ. पूजा सिंह गंगलानिया ने कहा कि, सेमीकंडक्टर परियोजना से जेवर को तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी और यह पूरे गौतम बुद्ध नगर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि, पहले यह इलाका महिलाओं के लिए असुरक्षित माना जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है और बड़ी संख्या में महिलाएँ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं।

परियोजना में HCL Technologies और Foxconn की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि, इससे वैश्विक स्तर की तकनीक क्षेत्र में आएगी और स्थानीय उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।