नोएडा में निर्माणाधीन भवन की शटरिंग ध्वस्त, एक मजदूर की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (20/02/2026): नोएडा में एक निर्माणाधीन इमारत पर काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक शटरिंग गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मलबे के नीचे दबकर दो मजदूर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

यह घटना शुक्रवार को नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र अंतर्गत सर्फाबाद गांव में सामने आई। पुलिस के मुताबिक, डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव में एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग अचानक गिर गई है, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय दोनों मजदूर शटरिंग के पास काम कर रहे थे। अचानक ढांचा ढहते ही वे मलबे में फंस गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने दोनों मजदूरों की पहचान कर ली है। मृतक का नाम मोहित पाल बताया गया है, जो हरदोई का निवासी था। दूसरा घायल मजदूर जीतू है, जो राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर तथ्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य किसके द्वारा कराया जा रहा था और सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त थे या नहीं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।