Noida News (16/10/2026): नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, चोरी की एक अन्य मोटरसाइकिल, 2,500 रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपियों को 13 अक्टूबर 2026 को सेक्टर-50 स्थित सीवेज प्लांट के सामने ग्रीन बेल्ट से मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी लक्की गुप्ता और विशाल कश्यप, बुलंदशहर निवासी परमजीत और दिल्ली के नांगलोई निवासी प्रिन्स के रूप में हुई है। आरोपियों की उम्र करीब 23 से 25 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राह चलते लोगों को चाकू दिखाकर सुनसान रास्तों पर छिनैती करते थे। उन्होंने करीब दो महीने पहले नोएडा के सेक्टर-50 में इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे से एक व्यक्ति की पैशन प्रो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन छीनने की बात भी बताई। इसके अलावा, बरामद स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल गाजियाबाद से चोरी की गई थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कुछ दिन पहले थाना फेस-3 क्षेत्र से भी एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीना था और उसे राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिया था। बरामद 2,500 रुपये उसी घटना से प्राप्त रकम में से बचे हुए बताए गए हैं।
इस मामले में थाना सेक्टर-49 में बीएनएस की धारा 309(4), 317(2) और 317(5) के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं, थाना फेस-3 में भी बीएनएस की धारा 304(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।