नए श्रम संहिता पर IEA मुख्यालय में बैठक, उद्योगों को दी जानकारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/02/2026): India
आज IEA मुख्यालय में नई श्रम संहिता (Labour Code) पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश द्विवेदी (DLC), विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश सिंह (DDF) तथा LEO महेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता IEA के अध्यक्ष संजेव शर्मा ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश में श्रम कानूनों के बदलाव के इस दौर में उद्योगों के लिए सभी वैधानिक अनुपालनों (Compliance) को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नई श्रम संहिताएँ उद्योगों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने और श्रमिकों के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

मुख्य अतिथि राकेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में नई श्रम संहिता के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि यह व्यवस्था श्रमिकों और नियोक्ताओं दोनों के हितों में संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से सभी आवश्यक पंजीकरण, रजिस्टर संधारण और समय पर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

उपनिदेशक बृजेश सिंह ने कहा कि श्रम विभाग उद्योगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है ताकि नई व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से लागू किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सोम ने किया, जिन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया। इस अवसर पर उद्यमियों ने विभाग के साथ अपनी समस्याएँ साझा कीं और नियमों के क्रियान्वयन को सरल बनाने के सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र सोम द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया। इस अवसर पर उधमियों ने विभाग के साथ होने वाली अपनी समस्याओं को साझा किया तथा नियमो के क्रियान्वयन को आसान बनाने के सुझाव भी दिए।

अंत में संस्था के उपाध्यक्ष हरबीर सिंह ने सभी अतिथियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन से उद्योग और श्रमिक दोनों को लाभ होगा।

कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष पी के तिवारी, पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंघल, पी एस मुखर्जी, सुशील शर्मा, प्रमोद झा,अभिषेक जैन, एच एन शुक्ला,दिनेश चौहान,विवेक चौहान, महिपाल सिंह, एम पी शुक्ला, पवन गर्ग, महेंद्र शुक्ला, डॉ राजीव वर्मा, शक्तिवेश सिंह, अनिल शुक्ला, मृत्युंजय सिंह,राजेश त्रिपाठी, वीरेंदर राजपूत, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा,एस पी सिंह,आशीष कुमार,जे एम एस रावत,एम एम शर्मा, हीरा सिंह बिष्ठ, गौरव गुप्ता, आनंद चौहान, सुनीत मेहरा, तुषार गर्ग, विपुल गर्ग सहित लगभग 100 उधमी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।