New Delhi News (16 February 2026): दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने ‘फांसी घर’ मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल तथा पूर्व उपाध्यक्ष राखी बिरला को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है। समिति की अगली बैठक 6 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है, जिसे अंतिम तिथि माना जाएगा।
विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों नेताओं ने समिति के समक्ष लिखित जवाब प्रस्तुत कर पेश होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। विशेष रूप से अरविंद केजरीवाल ने 2 से 6 मार्च के बीच किसी भी दिन उपस्थित होने की इच्छा जताई थी, जबकि अन्य तीन नेताओं ने भी कुछ दिनों की मोहलत मांगी। समिति ने इन अनुरोधों पर विचार करते हुए जांच प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए 6 मार्च की अंतिम तिथि तय की है।
यह मामला मूल रूप से दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा उठाया गया था, जो 9 अगस्त 2022 को विधानसभा परिसर में उद्घाटन किए गए ‘फांसी घर’ की प्रमाणिकता से जुड़ा है। समिति को उद्घाटन से संबंधित परिस्थितियों और प्रक्रियाओं का तथ्यात्मक मूल्यांकन करने तथा पूरे प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया गया था। संबंधित नेताओं को पहले भी कई अवसर दिए गए थे, लेकिन वे समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।
समिति ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता, जवाबदेही और संस्थागत अखंडता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। निष्पक्ष और व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित व्यक्तियों का सहयोग अनिवार्य बताया गया है। समिति के अनुसार 6 मार्च को होने वाली बैठक में उपस्थिति इस प्रकरण की आगे की दिशा तय करेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।