New Delhi News (13 February 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मात्र एक वर्ष के भीतर 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरुआत सरकार की तेज़ कार्यशैली और बड़े पैमाने पर काम करने की क्षमता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री के अनुसार इन केंद्रों से दिल्लीवासियों को अपने ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार जल्द ही 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने के लक्ष्य को भी पूरा करेगी। उनका कहना है कि उद्देश्य यह है कि हर नागरिक को उसके घर के नजदीक भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। इससे बड़े अस्पतालों पर दबाव कम होगा और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में फ्री टेस्ट, निःशुल्क दवाइयां, उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं, कैंसर स्क्रीनिंग, टीकाकरण और मातृ-शिशु देखभाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का दावा है कि इससे आम लोगों, विशेषकर निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को बड़ा लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक करतार सिंह तनवर और निगम पार्षद सुंदर सिंह तंवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के सरकार के संकल्प को दोहराया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।