UGC विनियम-26 पर सवर्ण समाज का आक्रोश, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (13/02/2026): ब्राह्मण सभा (पंजी.) उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा के बैनर तले गुरुवार को यूजीसी विनियम-26 को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने यह ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित करते हुए जिलाधिकारी को सौंपा।

सभा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पचौरी ने कहा कि प्रस्तावित विनियम लागू होने की स्थिति में सामान्य वर्ग के साथ अन्याय की आशंका है। उनके अनुसार यह प्रावधान एकतरफा है, जो सामाजिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है और भेदभाव को बढ़ावा देने वाला साबित हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी नीति का उद्देश्य समावेशी विकास होना चाहिए, न कि किसी वर्ग विशेष पर प्रतिकूल प्रभाव डालना।

सभा के संयोजक जी.पी. गोस्वामी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज ने सरकार से आग्रह किया है कि इस विनियम को पुनः परीक्षण के लिए वापस लिया जाए। उनका कहना था कि इस प्रकार के निर्णयों से देश की पारंपरिक सामाजिक संरचना और सनातन मूल्यों पर आघात पहुंचने की आशंका रहती है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कदम तभी सार्थक होंगे, जब सभी वर्गों के हितों का समान रूप से संरक्षण किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें धन प्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, देवी शरण शर्मा, अशोक शर्मा, ऋषिकेश त्रिपाठी, एस.एन. शैली, अखिलेश पाठक, यतेन्द्र शर्मा, वेद कुमारी, रविंद्र शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, कपिल शर्मा, ललित शर्मा, ममता तिवारी, गौरव उपाध्याय और प्रियंका उपाध्याय शामिल रहे। सभा ने स्पष्ट किया कि जब तक इस मुद्दे पर पुनर्विचार नहीं किया जाता, तब तक लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से अपनी मांग उठाती रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।