जेवर के बिलासपुर में सनातन चेतना का विराट संगम, सांस्कृतिक एकता पर दिया गया बल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (12/02/2026): जेवर क्षेत्र के कस्बा बिलासपुर में गुरुवार को सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता को समर्पित एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक प्रतिनिधि और युवा वर्ग के लोग शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर दिखाई दिया।

सम्मेलन में साध्वी प्राची विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक आनंद ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं, भारतीय सांस्कृतिक विरासत और समाज को जोड़ने वाली मूल्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठन, संस्कार और सामाजिक एकजुटता ही समाज को सशक्त दिशा देने का आधार हैं।

मुख्य वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझें, सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनें और राष्ट्र व समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना और सामाजिक मूल्यों के प्रति सजग बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समाजहित में मिलकर कार्य करने, आपसी सहयोग बढ़ाने और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।