Q3 में Lenskart का धमाकेदार प्रदर्शन, मुनाफा 70 गुना बढ़ा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (12/02/2026): आईवियर कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी का शेयर बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 12.87% उछलकर ₹526.4 तक पहुंच गया। सुबह 11:28 बजे तक शेयर करीब 9% की बढ़त के साथ ₹508.30 पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर ₹88,183 करोड़ (करीब 10.6 अरब डॉलर) हो गया।

कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही (Q3) में शानदार मुनाफा दर्ज किया है। लेंसकार्ट का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 70 गुना बढ़कर ₹132.7 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में महज ₹1.9 करोड़ था। तिमाही आधार पर भी मुनाफा 28% बढ़ा है, जो पिछली तिमाही के ₹103.5 करोड़ से ज्यादा है।

राजस्व के मोर्चे पर भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया। ऑपरेशंस से होने वाली आय सालाना आधार पर 38% और तिमाही आधार पर 10% बढ़कर ₹2,307.7 करोड़ रही। यह बढ़त कंपनी के मजबूत डिमांड और विस्तार रणनीति को दर्शाती है।

विस्तार की बात, करें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी ने कुल 195 नए स्टोर जोड़े, जिनमें से 169 भारत में और 26 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खोले गए। आगे बढ़ते हुए लेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 2026 में कुल 420 नए स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा है, जिससे घरेलू और वैश्विक बाजारों में उसकी पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।