दिल्ली के बच्चे भी शिक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो गांवों का क्या हाल होगा?

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (11/02/2026): दिल्ली में आज भी कई बच्चे पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधनों (Education Resources) की कमी से जूझ रहे हैं। घरों में कंप्यूटर (Computers) न होने की वजह से NEET, CUET और CLAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं (Exams) की तैयारी मुश्किल हो रही है। डिजिटल युग (Digital Era) में यह समस्या छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि स्कूलों में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का घर पर उपयोग नहीं हो पाता।

यह हाल केवल राजधानी दिल्ली तक सीमित नहीं है। सोचिए जब दिल्ली जैसी आधुनिक और विकसित जगह में बच्चों को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की स्थिति कितनी कठिन होगी। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि यह बात दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कही है।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, “जब बच्चों से पूछा गया कि उनके घर में कंप्यूटर है या नहीं, तो सिर्फ़ 7-8 स्टूडेंट्स ने हाथ उठाए, और उनमें से कुछ ने घर के सदस्यों के ऑफिस लैपटॉप को ही अपना होम कंप्यूटर माना।”

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली सरकार ने पिछले एक साल में स्कूलों में 7,000 से अधिक नए कंप्यूटर उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही 7,000 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड (Smart Blackboards) के लिए टेंडर पूरे हो चुके हैं। अगले चार सालों में कक्षा 9 से 12 तक 21,000 क्लासरूम में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनकी पांच साल की मेंटेनेंस गारंटी (Maintenance Guarantee) होगी।

यह पहल दिल्ली के बच्चों को डिजिटल शिक्षा (Digital Education) में सशक्त बनाने और उनके सीखने के अनुभव (Learning Experience) को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि इस मामले से सभी राज्यों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए सीख लेने की आवश्यकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।