शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/02/2026): कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान तथा महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश पी.सी. मीणा के निर्देशन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 फरवरी 2026 को लखनऊ स्थित जनभवन में शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और विभिन्न श्रेणियों में कुल आठ पुरस्कार अपने नाम किए।

जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर को यह सम्मान कारागार परिसर में स्थित 21.50 एकड़ कृषि भूमि में उन्नत कृषि तकनीकों के प्रयोग, बेहतर बुवाई व्यवस्था तथा उच्च गुणवत्ता वाली शाक-भाजी और मशरूम उत्पादन के लिए प्रदान किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, जिसमें जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

पुरस्कारों में गाजर और चुकंदर को प्रथम स्थान, आलू और बैंगन को द्वितीय स्थान, जबकि कद्दू, मूली, सलाद तथा प्याज-मशरूम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कारागार अधीक्षक बृजेश कुमार को महामहिम राज्यपाल द्वारा “चल वैजयंती” प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए जेल अधीक्षक को सम्मानित किया। यह सम्मान कारागार के भीतर आधुनिक कृषि पद्धतियों के सफल क्रियान्वयन, श्रम एवं कौशल विकास तथा बंदियों के पुनर्वास की दिशा में किए गए सराहनीय कार्यों को दर्शाता है।

कार्यक्रम में महानिदेशक कारागार पी.सी. मीणा भी उपस्थित रहे। उन्होंने जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे सुधारात्मक कारागार प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस उल्लेखनीय सफलता के लिए जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं बंदी प्रशंसा के पात्र हैं, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो सकी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।