शीत-कवच अभियान ने दी सर्दी से राहत, नौनिहालों से लेकर श्रमजीवियों तक पहुँची गर्माहट
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (11 फरवरी 2026): नोएडा की सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स (Navratna Foundations) द्वारा चलाए जा रहे #शीत-कवच अभियान (Winter Relief Campaign) के अंतिम चरण में जरूरतमंद बच्चों और श्रमजीवियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। संस्था ने विभिन्न स्कूलों और श्रमिक क्षेत्रों में जाकर ठंड से बचाव के लिए स्वेटर (Sweater Distribution) और कंबल (Blanket Distribution) वितरित किए। इस अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गाजियाबाद, प्राइमरी स्कूल कांशीराम कॉलोनी सेक्टर-45 नोएडा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस संस्कार केंद्र जेजे कॉलोनी सेक्टर-17 तथा सेक्टर-8 बांस बल्ल्ली मार्केट सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के अंतिम चरण में नोएडा पंजाबी समाज, यश कृष्ण मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट (Charitable Trust) और लेडीज क्लब ऑफ क्लब-26 सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सक्रिय सहयोग दिया। इस दौरान 600 से अधिक विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए गए, वहीं विभिन्न सेक्टरों में कार्यरत सुरक्षा गार्डों (Security Guards) को 120 कंबल वितरित किए गए। संस्था के अनुसार इस वर्ष शीत-कवच अभियान के माध्यम से करीब 1200 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को कड़कड़ाती ठंड से राहत (Winter Protection) दिलाने में सफलता मिली।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव, महासचिव मुरलीधरन ए.वी., संरक्षक विभा मिश्रा, उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, कार्यालय प्रभारी अजय मिश्रा तथा केंद्र समन्वयक सुनीता शुक्ला और संगीता तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवरत्न फाउंडेशन्स परिवार ने इस नेक पहल में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं (Donors) और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।