डूब क्षेत्र में बिजली-पानी को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (09 फरवरी 2026): नोएडा के सेक्टर-16 स्थित बिजली विभाग (Electricity Department) कार्यालय पर सोमवार को किसानों और स्थानीय निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन (Protest) करते हुए डूब क्षेत्र में बिजली और पानी की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर ख़लीफ़ा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान और कामगार वर्ग के लोग बिजली घर पहुंचकर धरने पर बैठ गए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डूब क्षेत्र में रहने वाले लाखों परिवार वर्षों से बिजली कनेक्शन (Power Connection) और पानी की आपूर्ति (Water Supply) जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बार-बार मांग और पूर्व में दिए गए धरनों के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली कनेक्शन न होने के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित रहती है और इससे करीब दो लाख कामगार प्रभावित हो रहे हैं।

भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर ख़लीफ़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डूब क्षेत्र में रहने वाले मजदूर और किसान लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी एक दिन का धरना (Dharna) दिया गया था, तब अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण आज फिर किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन (Agitation) को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर दिल्ली और लखनऊ तक प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल बिजली विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने पर अड़े हुए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।