National News (09/02/2026): सांसद राघव चड्ढा ने संसद में देश में बढ़ते हवाई किराए को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी क्लास अब आम लोगों के लिए किफायती नहीं रही है। बहस से पहले उन्होंने अपने फोन पर फ्लाइट के रेट चेक किए और मौजूदा किरायों की जानकारी सदन में रखी।
राघव चड्ढा ने बताया कि, यदि किसी को दिल्ली से मुंबई जाना हो, तो एक तरफ की सबसे सस्ती टिकट लगभग 14 हजार रुपये की है। वहीं दिल्ली से पटना का किराया करीब 12 हजार रुपये और दिल्ली से बेंगलुरु का किराया लगभग 16 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
उन्होंने अपने हालिया सफर का जिक्र करते हुए कहा कि रविवार को वह पंजाब से दिल्ली आए थे। मोहाली (चंडीगढ़) एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट के लिए उन्हें 14,500 रुपये का टिकट लेना पड़ा।
सांसद ने कहा कि, सांसदों को फ्लाइट टिकट की प्रतिपूर्ति मिल जाती है, लेकिन आम नागरिक को महंगे किराए का बोझ खुद उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आम लोग लगातार बढ़ती हवाई कीमतों से परेशान हैं।
यह भी कहा कि, एक ही दिन, एक ही रूट और एक ही एयरलाइन की अलग-अलग समय पर उड़ने वाली फ्लाइट्स के किराए अलग-अलग होते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे की फ्लाइट का किराया कुछ और होता है, जबकि उसी दिन दोपहर 2 बजे की फ्लाइट का किराया लगभग दोगुना हो जाता है।
उन्होंने कहा कि, देश में हवाई यात्रा को लग्जरी ट्रैवल नहीं बनाना चाहिए, बल्कि इसे आम लोगों के लिए ट्रेन यात्रा की तरह सुलभ बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी देश की बड़ी आबादी के लिए हवाई सफर करना एक सपना है।
राघव चड्ढा ने कहा कि, जब देश में यात्रा की रफ्तार बढ़ेगी, तभी देश की रफ्तार भी तेज होगी। उन्होंने हवाई यात्रा को आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने पर जोर दिया।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।