मंगोलपुरी में जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, चार लोग घायल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (08 February 2026): राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद घर में आग लग गई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 1.15 बजे सिलेंडर फटने की जानकारी मिली, जिसके बाद एक फायर टेंडर को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

फायर सर्विस ने बताया कि सिलेंडर फटने की वजह से चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

इसी बीच दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके से एक और घटना सामने आई है। हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र में शनिवार शाम एक घर में इलेक्ट्रिक गीजर फटने से आग लग गई, जिसमें 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस के अनुसार घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर टीम अंदर दाखिल हुई और मामले की जांच जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।