दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरे, 500 नई EV बसों की सौगात

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (08 February 2026): दिल्ली में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि चुनाव नतीजों के बाद से मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, सांसद और पूरी पार्टी ने 365 दिन, 24 घंटे दिल्ली की जनता के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कई योजनाएं अधूरी और अटकी हुई थीं, जिन्हें बीते एक साल में पूरा किया गया है।

प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 11 साल का समय मिला, लेकिन वे ठोस परिणाम नहीं दे सके। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने सिर्फ एक साल में कई बड़े फैसले लिए हैं और आने वाले वर्षों में राजधानी में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ये सभी कदम दिल्ली को एक नई दिशा देंगे और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर दिल्ली की जनता का आभार जताते हुए कहा कि आज का दिन जनता को धन्यवाद देने का है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताकर भाजपा के 48 विधायकों को विधानसभा में भेजा। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे के कारण सरकार जनहित में निरंतर काम कर पा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने राजधानी को 500 नई ईवी बसों की सौगात दी है, जिससे दिल्ली में ईवी बसों की कुल संख्या बढ़कर 4000 हो गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।