दिल्ली में लापता बच्चों के मामले पर पुलिस का स्पष्टीकरण, क्या बोले अधिकारी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (05 February 2026): राजधानी दिल्ली में लापता व्यक्तियों, विशेषकर बच्चों को लेकर जारी चर्चाओं पर दिल्ली पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली में लापता व्यक्तियों की रिपोर्टिंग में किसी प्रकार की असामान्य वृद्धि दर्ज नहीं की गई है। जनवरी 2026 के आंकड़ों की बात करें तो पिछले वर्षों की समान अवधि की तुलना में गुमशुदगी के मामलों में कमी दर्ज की गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि स्थिति नियंत्रण में है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि अपराधों की निष्पक्ष और पारदर्शी रिपोर्टिंग उसकी प्राथमिक नीति है। लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट न केवल स्थानीय पुलिस थानों में दर्ज की जाती है, बल्कि ऑनलाइन 112 के माध्यम से भी दर्ज कराई जा सकती है। तय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत पुलिस ऐसे सभी मामलों में तत्काल कार्रवाई करती है और लापता बच्चों के मामलों को विशेष प्राथमिकता के आधार पर हैंडल किया जाता है।
पुलिस के अनुसार, सभी जिलों में डेडीकेटेड बेसिक पुलिस रिस्पॉन्स स्क्वॉड्स तैनात हैं और क्राइम ब्रांच में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सक्रिय रूप से कार्यरत है, ताकि केंद्रित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली में बच्चों के लापता होने या अपहरण के मामलों में किसी भी संगठित गिरोह की संलिप्तता का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं जन संपर्क अधिकारी संजय त्यागी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लापता व्यक्तियों से जुड़े सभी मामलों का पंजीकरण और त्वरित जांच हो तथा सभी संभव प्रयासों के माध्यम से गुमशुदा व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों से मिलाया जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।