भारत टैक्सी’ का शुभारंभ: सहकारिता मॉडल से बदलेगी राइड-हेलिंग व्यवस्था
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (05 February 2026): नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दीप प्रज्वलित कर देश के पहले सहकारिता आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ड्राइवर साथी मौजूद रहे। यह पहल ड्राइवरों को सहकारी ढांचे के तहत संगठित कर शहरी परिवहन क्षेत्र में एक नया, पारदर्शी और समावेशी मॉडल स्थापित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ‘भारत टैक्सी’ ड्राइवर “सारथी” को स्वामित्व, सम्मान और आय में सीधी भागीदारी देकर शोषणकारी एग्रीगेटर मॉडल से मुक्ति दिलाएगी। उन्होंने कहा कि यह नागरिक-केंद्रित और समावेशी पहल आत्मनिर्भर भारत की सोच को मजबूती देगी और सहकारिता के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर ड्राइवरों, के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।