फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर अटक सकती है पीएम किसान की अगली किस्त

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (04/02/2026): जनपद गौतमबुद्ध नगर में फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया अपेक्षित गति से पूरी न होने के कारण बड़ी संख्या में किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त से वंचित हो सकते हैं। उप कृषि निदेशक गौतमबुद्ध नगर राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 48,112 किसानों के सापेक्ष अब तक केवल 28,561 किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो सकी है। शेष लगभग 19,551 किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक किसान की पहचान, भूमि का विवरण, फसल संबंधी जानकारी और संपर्क विवरण डिजिटल रूप से दर्ज किया जाता है। फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होने पर किसान को एक यूनिक कोड प्रदान किया जाता है, जिसे विभागीय पोर्टल पर दर्ज करने से किसान की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो जाती है। इससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और किसानों को बार-बार दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव रोस्टर के अनुसार विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान फार्मर रजिस्ट्री करा सकें। इन कैंपों के माध्यम से अब तक हजारों किसानों को यूनिक कोड जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है, जिसे देखते हुए विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फार्मर रजिस्ट्री को गंभीरता से लें और शीघ्र इसे पूर्ण कराएं। किसान अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर या कृषि विभाग, राजस्व विभाग अथवा पंचायत सहायक की मदद से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। समय रहते रजिस्ट्री न कराने की स्थिति में पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने में बाधा उत्पन्न हो सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।