यूनियन बजट 2026 युवाओं और विकसित भारत की मजबूत नींव: सांसद बांसुरी स्वराज

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (4 फरवरी, 2026): नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 को ऐतिहासिक, दूरदर्शी और विकसित भारत की नींव को सुदृढ़ करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक साल का बजट नहीं, बल्कि अगले 25 वर्षों का स्पष्ट विजन और आने वाले पांच वर्षों का ठोस प्लान है, जिसमें युवा शक्ति को केंद्र बिंदु बनाया गया है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा लगातार नौवीं बार बजट पेश किया जाना इस बात का प्रमाण है कि देश की आर्थिक दिशा सुरक्षित और सक्षम हाथों में है। इस बजट में समाज के हर वर्ग के लिए अवसर और संभावनाएं निहित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है।

उन्होंने आईटी सेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पर विशेष जोर देते हुए बताया कि इसके लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, विदेशी क्लाउड कंपनियों को भारत में डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 2047 तक टैक्स छूट देने का प्रस्ताव भारत को वैश्विक डिजिटल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

बांसुरी स्वराज ने ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ को बजट में प्रमुख स्थान दिए जाने को युवाओं के लिए बेहद लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि फिल्मों, संगीत, गेमिंग, फैशन, डिजाइन, एनिमेशन, डिजिटल कंटेंट और विज्ञापन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए देश के 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी, जो अटल टिंकरिंग लैब्स की तर्ज पर काम करेंगी।

सांसद ने बताया कि बजट में 23 प्रतिशत यानी लगभग 2.2 लाख करोड़ रुपये इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन पर केंद्रित किए गए हैं। साथ ही, हर जिले में बच्चियों के लिए हॉस्टल निर्माण का प्रावधान कर सरकार ने सुरक्षा और शिक्षा दोनों को प्राथमिकता दी है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार ऐतिहासिक ट्रेड डील साइन कर रहा है। अमेरिका के साथ हाल ही में हुई डील से भारतीय उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत रह गया है, जो भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और मजबूत बनाएगा। उन्होंने इसे भारत के आर्थिक इतिहास में स्वर्णिम काल की शुरुआत बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।