₹9.89 करोड़ से संवरेंगे सेंट्रल दिल्ली के तीन प्रमुख गोलचक्कर, DTTDC ने जारी किया टेंडर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (01 February 2026): मध्य दिल्ली के तीन प्रमुख गोल चक्करों का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) ने फिल्मिस्तान चौक, झंडेवालान शक्ति चौक और वीरचंद्र गढ़वाली चौक के सुंदरीकरण के लिए करीब 9.89 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इस परियोजना का उद्देश्य राजधानी के इन व्यस्त चौराहों को आकर्षक, हरित और आधुनिक रूप देना है।

डीटीटीडीसी अधिकारियों के अनुसार, सुंदरीकरण कार्य के तहत गोलचक्करों में व्यापक पौधारोपण किया जाएगा। इसमें लैंडस्केप लॉन, सजावटी पेड़, झाड़ियां और मौसमी फूलों के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि पूरे वर्ष हरियाली बनी रहे। इसके साथ ही इन हरित स्थलों के दीर्घकालिक रखरखाव की व्यवस्था भी परियोजना में शामिल की गई है।

परियोजना में कलात्मक और आधुनिक सुविधाओं पर भी खास जोर दिया गया है। गोलचक्करों पर आधुनिक लाइटिंग, आकर्षक साइनेज और नाम पट्टिकाएं लगाई जाएंगी। साथ ही सजावटी बोलार्ड, बैठने के लिए बेंच और कचरा डिब्बे भी लगाए जाएंगे, जिससे आम लोगों और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

हार्ड लैंडस्केपिंग का काम भी इस मेकओवर का अहम हिस्सा होगा। इसके तहत ग्रेनाइट या सैंडस्टोन की पेविंग, डेकोरेटिव कंक्रीट फ्लोरिंग, कर्ब स्टोन लगाने और जरूरत के अनुसार ऊंची दीवारों का निर्माण किया जाएगा। इससे न सिर्फ सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि संरचनात्मक मजबूती भी सुनिश्चित होगी।

पानी के बेहतर प्रबंधन के लिए आधुनिक सिस्टम लगाए जाएंगे। लैंडस्केप क्षेत्रों में ड्रिप इरिगेशन लाइन, स्प्रिंकलर सिस्टम और आवश्यकतानुसार अंडरग्राउंड या ओवरहेड वॉटर स्टोरेज टैंक लगाए जाएंगे। डीटीटीडीसी ने इस पूरे कार्य को तीन महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि जल्द ही मध्य दिल्ली के ये गोलचक्कर नए और खूबसूरत रूप में नजर आ सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।