Union Budget 2026: महिला सशक्तिकरण पर सरकार के फैसलों के बाद खुशबू सिंह का बड़ा बयान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (01 February 2026): केंद्रीय बजट 2026 में महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार ने कई अहम घोषणाएं की हैं। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक सहायता, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आसान ऋण, उज्ज्वला योजना के विस्तार और कौशल विकास से जुड़े प्रावधानों को बजट में प्रमुखता दी गई है। सरकार का उद्देश्य है कि शहरी के साथ-साथ ग्रामीण और कृषि से जुड़ी महिलाएं भी इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।

बजट में महिला समृद्धि योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह सहायता देने का प्रावधान किया गया है, जिसके लिए लगभग ₹5100 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा मुद्रा योजना के अंतर्गत बिना किसी गारंटी के ₹10 लाख तक का लोन और स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक के ऋण की सुविधा महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही है। उज्ज्वला योजना में भी 25 लाख से अधिक अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन देने की घोषणा की गई है।

इन बजट घोषणाओं के बाद आर्य फैशनस की फाउंडर और सीईओ तथा इंडस्ट्रियल बिजनेस संगठन (IBA) की वाइस प्रेसिडेंट खुशबू सिंह ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधान उनके लिए बेहद भावनात्मक और प्रेरणादायक हैं, क्योंकि यही वह क्षेत्र है जिस पर वह आर्य फैशनस के माध्यम से लगातार काम कर रही हैं।

खुशबू सिंह ने कहा कि मुद्रा योजना और स्टैंड-अप इंडिया लोन जैसी योजनाएं महिला उद्यमिता के लिए मील का पत्थर हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं स्टैंड-अप इंडिया लोन के जरिए अपना व्यवसाय शुरू करने का उदाहरण हैं। उनका मानना है कि यदि सही जानकारी समय पर महिलाओं तक पहुंचे, तो वे भी बिना डर अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आर्य फैशनस का उद्देश्य केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाना है। महिला शक्ति केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण और कौशल विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जब गांव की महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश की असली तरक्की संभव होगी। सरकार ने अवसर दिए हैं, अब जरूरत है कि महिलाएं आगे बढ़कर इन योजनाओं का लाभ उठाएं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।