New Delhi News (01 फरवरी, 2026): केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने इसे विकसित भारत @2047 की दिशा में एक दूरदर्शी, समावेशी और निर्णायक दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट दूरदर्शी सोच, व्यावहारिक नीतियों और आर्थिक सशक्तिकरण का संतुलित समन्वय प्रस्तुत करता है, जो देश को दीर्घकालिक विकास के पथ पर मजबूती से आगे ले जाएगा।
प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि बजट के प्रावधानों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी’ (Swadeshi) आह्वान से सीधा जुड़ाव भारत के निर्यात (Export) को नई गति देगा और भारतीय उत्पादों के लिए वैश्विक बाज़ारों में नए अवसर खोलेगा। उन्होंने इसे वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत की मजबूत और आत्मविश्वासपूर्ण आर्थिक रणनीति का प्रतिबिंब बताया।
उन्होंने कहा कि यह बजट व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशकों और विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आया है। आसान ऋण उपलब्धता (Easy Credit), अनुपालन प्रक्रियाओं का सरलीकरण (Compliance Simplification), डिजिटल सशक्तिकरण (Digital Empowerment) और तकनीकी उन्नयन जैसे प्रावधान छोटे उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होंगे।
एमएसएमई क्षेत्र को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए खंडेलवाल ने कहा कि बजट में की गई घोषणाएं रोज़गार सृजन (Employment Generation), उद्यमिता (Entrepreneurship) को बढ़ावा देने और भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि बुनियादी ढांचे (Infrastructure), लॉजिस्टिक्स (Logistics), विनिर्माण (Manufacturing), निर्यात, डिजिटल अर्थव्यवस्था और उपभोग आधारित विकास पर निरंतर ध्यान देने से देश के व्यापार और वाणिज्य को व्यापक लाभ मिलेगा।
अपने वक्तव्य के अंत में प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है और यह विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने के लिए एक स्पष्ट और ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।