Budget 2026: “युवा भारत को नए पंख लगाने” वाला बजट: वीरेन्द्र सचदेवा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (01 फरवरी 2026): केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का 13वां आम बजट पेश किए जाने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बजट 2026 को “जनता के प्रति सरकार के दायित्वों का सशक्त निर्वहन” बताया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह पहला बजट देश के सर्वांगीण विकास की स्पष्ट दिशा तय करता है।

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में बजट प्रस्तुति को दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, सी.ए. प्रकोष्ठ और आई.टी. सेल के प्रतिनिधियों ने टीवी पर देखा और सुना।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि निर्माण उद्योग, पर्यटन, तीर्थस्थल विकास और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने वाला बजट 2026 “युवा भारत को नए पंख लगाने” वाला है। उन्होंने कहा कि निजी बिल्डरों को ऋण सुरक्षा कवर देने और तीर्थस्थलों के विकास से निर्माण उद्योग को गति मिलेगी, जिससे शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में विकास तेज होगा।
उन्होंने बताया कि बुजुर्गों की चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने से मेडिकल सेक्टर में हजारों नई नौकरियों का सृजन होगा। साथ ही ए.वी.जी.सी. (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) सेक्टर को प्रोत्साहन मिलने से लाखों पेशेवरों के लिए नए अवसर खुलेंगे। होटल उद्योग, सांस्कृतिक संरक्षण और तीर्थस्थल विकास के जरिए रोजगार के नए द्वार खुलने की उम्मीद है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बजट को खेलों और खेल प्रतिभाओं के लिए भी “युवा फ्रेंडली” बताया। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने से न केवल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि खेल से जुड़े उद्योगों में भी रोजगार बढ़ेगा।

वीरेंद्र सचदेवा ने 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए इनकम टैक्स एक्ट का स्वागत करते हुए कहा कि नॉन-ऑडिट आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाकर आम करदाताओं को बड़ी राहत दी गई है। नए कर न लगाए जाने से मध्यम वर्ग को उल्लेखनीय राहत मिली है।

उन्होंने विदेशी डाटा सेवा से जुड़ी कंपनियों को भारत में छूट और प्रोत्साहन देने के फैसले को युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में अहम कदम बताया। वहीं कैंसर सहित सात अन्य बीमारियों की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने को मोदी सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण बताया।

अंत में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि स्मार्टफोन पर दी गई छूट से युवाओं को लाभ होगा, जबकि माइक्रोवेव ओवन सस्ते होने से गृहणियों को राहत मिलेगी। कुल मिलाकर बजट 2026 विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और मध्यम वर्ग के हितों को संतुलित रूप से साधने वाला बजट है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।