New Delhi News (01 February 2026): यूनियन बजट 2026-27 पेश होते ही भारतीय शेयर बाजार में तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिली। बजट पेश होने के समय सेंसेक्स में अधिकतम 2300 अंकों की तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में चिंता की लहर दौड़ गई। शुरुआती उथल-पुथल के बाद, बाजार थोड़ा संतुलित हुआ, लेकिन बजट पेश होने के अंत तक सेंसेक्स में लगभग 1600 अंकों की गिरावट देखी गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में दी गई घोषणाओं का असर लॉन्ग टर्म में सकारात्मक रहेगा। हालांकि, मिडिल क्लास के लिए अपेक्षाओं के अनुरूप राहत या लाभ नहीं मिलने के कारण शेयर बाजार में शुरुआती झटका आया। निवेशकों ने खासतौर पर टैक्स और उपभोग संबंधी प्रावधानों पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे बाजार में अस्थिरता बनी रही।
वर्तमान में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट और बढ़ोतरी दोनों लगातार देखी जा रही हैं। वित्तीय विश्लेषकों का कहना है कि बाजार धीरे-धीरे बजट के लाभ और दीर्घकालिक प्रभाव को समझेगा। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दबाजी में निर्णय लेने की बजाय बजट के व्यापक प्रभाव का मूल्यांकन करें, क्योंकि लम्बी अवधि में बाजार की स्थिति स्थिर होने की संभावना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।